Homeखटाखट स्टोरीRailway: बीकानेर से कोलकाता के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, 22 अप्रैल को...

Railway: बीकानेर से कोलकाता के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, 22 अप्रैल को चलेगी एकतरफा सेवा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04701, बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.04.26 को बीकानेर से 06.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.05 बजे कोलकाता पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं..दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर व वर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 18 शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बेंं होगें।

नोटः- इस रेलसेवा में लिनेन उपलब्ध नहीं करवाई जायेगी।



ताजा खबर