आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में निजी बिजली कपनी और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्र नत्धानियो की सराय में आज सुबह सुबह निजी बिजली कपनी के कर्मचारी केबल बदलने पहुंचे इस दौरान आरोप है कि केबल बदलने के नाम पर बिना लोगों की इजाजत लिए मीटर बदलना शुरू कर दिया गया इस बात का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों और निजी बिजली कंपनी के कर्मचारीयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच कंपनी द्वारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है और कंपनी के कर्मचारी पुलिस थाना पहुंच गए। स्थानीय लोग भी घटना के विरोध में पुलिस थाना पहुंच गए।


