
आपणी हथाई न्यूज,नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा बीते 15 दिन में 39 तस्करों को दबोचा गया है। पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह के निर्देशन में बीते दिनों बीकानेर में नशे को लेकर 34 प्रकरण दर्ज किए गए हैं साथ ही 9 वाहन और लगभग 21लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में करीब तीन करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जिसमें डोडा-पोस्त, गांजा, अफीम, एमडी और स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी गई है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में विशेष टीमों द्वारा सघन अभियान चलाकर पुलिस द्वारा नशा तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है।


