Bikaner : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर सामने आई चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही, महिला डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर सामने...

Bikaner : संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर सामने आई चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही, महिला डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, पीबीएम हॉस्पिटल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही की घटना सामने आ रही है। जनाना हॉस्पिटल में डॉ संतोष खजोटिया की यूनिट में बड़ी लापरवाही की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी गर्भवती महिला की तबियत खराब होने पर परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल लाया गया,जिसका इलाज डॉ संतोष खजोटिया के अंतर्गत चल रहा था । डॉ खजोटिया ने 19 दिसंबर को गर्भवती महिला को भर्ती कर तुरंत सोनोग्राफी और कुछ ब्लड टेस्ट करवाने का बोला फिर रिपोर्ट के अनुसार डॉ खजोटिया को कुछ गड़बड़ लगी और गर्भवती महिला व उसके परिजनों को तुरंत सर्जरी करवाने को कहा ।

- Advertisement -Ads

परिजन ने महिला की जान को खतरा देखते हुए सर्जरी करवाने का निर्णय ले लिया और डॉ संतोष खजोटिया के द्वारा महिला का 25 टांको की सर्जरी कर दी गई और कुछ दिन बाद उस गर्भवती महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई,परंतु कल दिनांक 4.01.2026 को वापस उसी महिला की तबियत खराब हो गई ।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आने के बाद डॉ खजोटिया के द्वारा वापस सोनोग्राफी करवाने को कहा और रिपोर्ट में डॉ के द्वारा परिजनों को बताया गया कि महिला के पेट में एक भ्रूण ओर है ।परिजनों के द्वारा जब डॉ.खजौटिया पर लापरवाही का आरोप लगाया गया कि 19 दिसंबर को जब सोनोग्राफी करवाई गई तो उसी दिन पता क्यों नहीं चला कि पेट में जुड़वां भ्रूण है और आज 15 दिन हो गए महिला के पेट में दूसरे भ्रूण को अगर इससे महिला की जान को खतरा है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती किया हुआ है और कोई इलाज नहीं किया जा रहा है।

इस घटना का जैसे ही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्यदत्त भाटी को पता चला तो वेद व्यास,ने तुरंत इस विषय का संज्ञान लेते हुए डॉ संतोष ख़जौटियां से फोन पर वार्ता की तो डॉ के द्वारा कोई संतुष्ट प्रद जवाब नहीं दिया गया और फोन काट दिया गया।

भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ भगवान सिंह मेड़तिया ने पीबीएम प्रिंसिपल डॉ सुरेन्द्र वर्मा से वार्ता की ओर कहां को 15 दिन में दो बार सर्जरी कहा तक मुमकिन है साथ ही इस विषय को गंभीरता से लेने और लापरवाही करने वाले डॉ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने और मरीज को अच्छा इलाज करने को कहा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर