HomeबीकानेरBikaner: वंदेमातरम गीत से गूंजा डूंगर महाविद्यालय परिसर, महाविद्यालय में सामूहिक वंदेमातरम...

Bikaner: वंदेमातरम गीत से गूंजा डूंगर महाविद्यालय परिसर, महाविद्यालय में सामूहिक वंदेमातरम गीत का हुआ आयोजन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,राज्य सरकार के आदेशों की पालनार्थ राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शहीदी दिवस पर दिनांक 23 मार्च से 30 मार्च तक विभिन्न निर्देशित कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसी शृंखला में महाविद्यालय में सामूहिक वंदेमातरम राष्ट्र-गीत का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित इस गीत ने युवाओं में स्वतंत्रता की अलख जगायी। सम्पूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन में भारतवर्ष में यह गीत गूंजायमान रहा । यह गीत हर भारतवासी के दिल में बसता है ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, विधार्थी, एन.सी.सी कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक एवं रोवर इत्यादि विद्यार्थी उपस्थित रहे । संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने वाद्ययंत्रों के साथ वंदेमातरम का सामूहिक सुमधुर गान करवाया ।



ताजा खबर