

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र के भानीपुरा गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में नानी दोहिते की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार भानीपुरा गांव में छैलूसिंह राजपूत के खेत में बनी पानी की डिग्गी में सात वर्षीय मासूम हरी सिंह खेलते-खेलते डिग्गी में गिर गया, बच्चे को बचाने के लिए उसकी नानी वसु कंवर दौड़ी और बच्चे को बचाने के प्रयास में डिग्गी के पास पैर फिसलने से वह भी पानी में जा गिरीं हादसे में दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम हरी सिंह अपनी मां के साथ सुरजड़ा गांव से छुट्टियां मनाने ननिहाल भानीपुरा आया हुआ था। नानी दोहिते की मौत की खबर से परिवार में मातरम छा गया।


