Homeबीकानेरबीकानेर: नाल गाँव में बनेगी कुंज गौ शाला, ट्रस्ट की मीटिंग में...

बीकानेर: नाल गाँव में बनेगी कुंज गौ शाला, ट्रस्ट की मीटिंग में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के समीप के गाँव नाल में नव गौ शाला का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। गौ शाला का नाम श्री कुंज गौ शाला रखा गया है। नवीन गौ शाला अभिनंदन कॉलोनी के करीब ही बन रही है। गौ शाला का निकट भविष्य में संचालन एक ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, कल इसी बाबत ट्रस्ट की मीटिंग गौ शाला परिसर में आयोजित की गई, जिसमे अध्यक्ष कुशाल व्यास के द्वारा गौ शाला के निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

कुंज गौ शाला के संस्थापक पंडित कुंज बिहारी व्यास ने बताया कि कल की महत्वपूर्ण मीटिंग में गौ शाला के आगामी काज जैसे कि वृक्ष लगाने, टीन शेड निर्माण और निर्माण कार्यो में तेजी लाने के विषय में सार्थक संवाद हुआ। ट्रस्ट की सभी चल- अचल संपति का हस्तांतरण अध्यक्ष कुशाल व्यास को देने पर सभी ट्रस्ट सदस्यों ने अपनी सात्विक सहमति प्रदान की।



ताजा खबर