HomeबीकानेरRajasthan: उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की अनेक घोषणाएं, इस क्षेत्र में...

Rajasthan: उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की अनेक घोषणाएं, इस क्षेत्र में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने बुधवार देर शाम विधानसभा में कई घोषणाएं की। इनमें लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को भी कई सौगातें मिली हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा लूणकरणसर विधानसभा के सुई, दुलचासर एवं बखुसर गांवों में नहरी पेयजल योजना का कार्य के कार्यों की घोषणा की गई है। इस पर 12 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य से इन गांवों में नहरी पानी मिल सकेगा, जो कि किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होगा। इसी प्रकार उन्होंने लूणकरणसर में जिले का पहला मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय बनने से क्षेत्र की सभी प्रशासनिक इकाईयां एक छत के नीचे कार्य करेंगी, जिससे आमजन के कार्य अधिक आसानी से होंगे तथा उनके समय, ऊर्जा एवं धन की बचत होगी। गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों की तरह इस बार क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।



ताजा खबर