Homeखटाखट स्टोरीBikaner: पीएचईडी विभाग की लापरवाही बन सकती है जानलेवा, मुख्य मार्ग पर...

Bikaner: पीएचईडी विभाग की लापरवाही बन सकती है जानलेवा, मुख्य मार्ग पर बना गढ्ढा बन रहा परेशानी का सबब

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, मुरलीधर व्यास कॉलोनी के मुख्य मार्ग परशुराम द्वार के आगे  पीएचईडी विभाग द्वारा किया गया कार्य अब आमजन के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पिछले चार दिनों से सड़क के बीचों-बीच छोड़े गए गड्ढे ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलम यह है कि रात के अंधेरे में यह रास्ता किसी ‘डेथ ट्रैप’ से कम नजर नहीं आता।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जेईएन को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया इतना ही नहीं, मामले की सूचना PHED विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन  अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब तक इस जगह पर चार बाईक सवार गिर चुके हैं, गनीमत यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ से दिनभर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं जिसके चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ‌



ताजा खबर