


आपणी हथाई न्यूज,नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर के रणजीतपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नख्तसिंहपुरा के पास एक स्कॉर्पियो को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की थैली में 72.7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व एक थैली 14.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।इस संबंध में दो आरोपियों को दबोच कर उनके खिलाफ पुलिस थाना रणजीतपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


