HomeबीकानेरBikaner: रसद विभाग ने जब्त किए दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक...

Bikaner: रसद विभाग ने जब्त किए दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग मशीन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, रिफिलिंग और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते की गई।

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम करमीसर रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल के सामने दीपक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। जिसके मध्यनजर एलपीजी ऑर्डर 2000 की धारा 3,4,5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त करते हुए इन्हें वैद्य मघाराम गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव और जय सिंह शामिल रहे।

27 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना एवं एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो सप्ताह 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई।



ताजा खबर