


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज जुतों के एक शोरूम पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आज श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य बाजार में स्थित जूतों के शोरुम बाबा शूज शोरूम में अनाधिकृत रुप से भारी तादाद में पटाखे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं मिला,इसके बाद एक युवक को पुलिस थाने लेकर गई है ।


