धर्मधारा: नत्थाणियों की सराय स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeबीकानेरधर्मधारा: नत्थाणियों की सराय स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में श्रद्धालुओं की...

धर्मधारा: नत्थाणियों की सराय स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के  नत्थाणियों की सराय स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में भादवा सुदी दशमी पर बाबा का भव्य पूजन और श्रृंगार किया गया और महाआरती की गई। बाबा के मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आज सुबह से ही मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।

- Advertisement -Ads

मन्दिर के पुजारी रविंद्र जोशी ने बताया कि भादवा सुदी-दूज से बाबा का मेला आरम्भ होता है और मन्दिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूल मालाओ से सजाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवा सुदी दशमी के अवसर पर बाबा के भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। पंडित मनीष जोशी ने बताया की स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल जोशी द्वारा शुरू किए गए महाप्रसाद कार्यक्रम को उनकी प्रेरणा से इस साल भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम को होने वाले महाप्रसाद को लेकर तैयारीयां पूरी कर ली गई है

- Advertisement -Ads

ताजा खबर