Homeक्राइमFraud : सावधान! बीकानेर में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर बुजुर्ग से...

Fraud : सावधान! बीकानेर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्ग से ₹5.10 लाख की ठगी

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, शहर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ गंगाशहर निवासी एक 79 वर्षीय बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 5.10 लाख रुपये ठग लिए गए।
ठगी का तरीका:
​ ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को क्राइम ब्रांच बेंगलुरु का अधिकारी बताया। बुजुर्ग पर मनी लॉन्ड्रिंग और आपत्तिजनक संदेश भेजने जैसे झूठे आरोप लगाकर डराया गया। वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी देकर किसी से भी बात न करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1.76 लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं। पुलिस ने जनता को आगाह किया है कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती और कोई भी जांच एजेंसी फोन पर गिरफ्तारी नहीं करती है।

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बीकानेर समाचार, धोखाधड़ी, पुलिस चेतावनी, ऑनलाइन स्कैम, सतर्कता,Cyber Fraud, Digital Arrest, Bikaner News, Online Scam, Financial Fraud, Police Alert, Cyber Safety



ताजा खबर