Homeबीकानेरधर्मधारा : भागवत पुराण कथा का आयोजन 1जनवरी से, प्रतिदिन संत प्रवचन,...

धर्मधारा : भागवत पुराण कथा का आयोजन 1जनवरी से, प्रतिदिन संत प्रवचन, कथावाचकों का होगा सम्मान

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में आने वाले अंग्रेजी नववर्ष यानी कि 1 जनवरी से बीकानेर में बाबा रामदेव पार्क के पास संगीतमय श्री मद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। श्री राम वाटिका ग्रुप के सदस्यों द्वारा इस कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। राजेन्द्र किराडू के सानिध्य में पं योगेश कुमार व्यास इस कथा का वाचन करेंगे। कथा के प्रथम दिन रघुनाथसर कुंआ स्थित गिरिराज जी मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। पं राजेन्द्र किराडू ने पत्रकारों को बताया कि प्रतिदिन कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा साथ ही हर रोज 10 मिनिट तक संतो के प्रवचन होंगे।

 

किराडू ने बताया कि इस आयोजन में बनारस से दंडी स्वामी श्री श्रीधरानंद जी पधारेंगे जो हम सबके बीच उपस्थित रहेंगे। 4 जनवरी को प्रदोष व्रत है उस दिन कथा स्थल पर रूद्राभिषेक किया जाना है। पूर्णाहुति के दिन महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आज हुए इस कार्यक्रम में कथावाचक डॉ पं योगेश कुमार व्यास, राजेन्द्र किराडू( बाउका), राजेश किराड़ू, अशोक पुरोहित, श्रीराम जोशी एवं विमल स्वामी सहित अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहें।

 



ताजा खबर