
आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ मे एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर कार्मिक को डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ ट्रेप किया है। यह कार्रवाई परिवादी की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ बिजली बोर्ड से जुड़े एक मामले में की गई है।
जानकारी के अनुसार लिखमीसर उतरादा निवासी एक किसान के कृषि कुएं पर 3.54 लाख रुपये की वीसीआर भरी गई थी। वीसीआर को कम कराने और सेटलमेंट करवाने के नाम पर आरोपी लाइनमैन विनोद कुमार ने कुल 1.45 लाख रुपये में मामला निपटाने का सौदा किया। इसमें से 1.15 लाख रुपये विभाग में जमा कराने का नोटिस दिलवाया गया, जबकि शेष राशि आरोपी द्वारा रिश्वत के रूप में ली जा रही थी।शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और ट्रेप की कार्रवाई की है।


