Homeक्राइमBig Breaking : कोलायत क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म का...

Big Breaking : कोलायत क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस की मेहनत लाई रंग

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,कोलायत क्षेत्र के रणजीतपुरा में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा स्वयं इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

 

​इस पूरे ऑपरेशन की कमान पुलिस अधीक्षक (SP) कावेन्द्र सिंह सागर ने संभाल रखी थी। वे पिछले कई दिनों से इलाके में ही कैंप किए हुए थे और लगातार पुलिस टीमों का मार्गदर्शन कर रहे थे। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई थीं। आखिरकार, रणजीतपुरा थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और उनकी टीम को आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी प्रदीप और मोहताराम की भूमिका बेहद अहम रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया।

घटना के वीभत्स विवरण के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा SP कावेन्द्र सिंह सागर कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ा जा सके।



ताजा खबर