HomeबीकानेरBikaner: उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री नन्दी ने बीकानेर आकर 'फन्ना बाबू' को ...

Bikaner: उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री नन्दी ने बीकानेर आकर ‘फन्ना बाबू’ को  अर्पित की श्रद्धांजलि

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,हल्दीराम परिवार के प्रमुख सदस्य, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सीएमडी स्व. शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के निधनोपरांत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को सादुलगंज स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं ‘बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड’ के सीएमडी श्री शिवरतन अग्रवाल बीकानेर के पारंपरिक भुजिया उद्योग को वैश्विक ब्रांड में बदलने और मशीन द्वारा भुजिया उत्पादन की शुरुआत करने वाले एक दूरदर्शी उद्यमी थे। “फन्ना बाबू” का दुःखद निधन उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति है।मंत्री नन्दी ने कि कुछ दिनों पहले ही बीकानेर यात्रा के दौरान फन्ना बाबू से मुलाकात हुई थी।

मंत्री नन्दी ने कहा कि फैक्ट्री भ्रमण के दौरान फन्ना बाबू एक-एक बारीकी के बारे में खुद ही बताते रहे। उनका यह व्यवहार दिखाता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी काम से उनका कितना अधिक जुड़ाव था।

मंत्री नन्दी ने कहा कि फन्ना बाबू के निधन से हम सभी ने एक सफल उद्यमी, एक विनम्र व्यक्ति, एक अनुभवी मार्गदर्शक और एक उत्कृष्ट समाजसेवी खो दिया। उनका जाना वैश्य-व्यापारी समाज के सर से वरिष्ठ अभिभावक का साया उठने जैसा है।

उन्होंने कहा कि अपनी माटी से उनका लगाव और जुड़ाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपने कृतित्व से बताया कि “हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही वास्तविक और मौलिक उन्नति कर सकते हैं। वे अपने पीछे सेवा कार्यों की एक समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं, जिसके माध्यम से सदैव हम सबके बीच उपस्थित रहेंगे।



ताजा खबर