

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के गाढवाला क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय कानाराम की मौत हो गई। मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।


