

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला मंडल स्कूल के पास कार्रवाई कर दो आरोपियों को सवा दो किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपियों से मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




