

आपणी हथाई Bikaner news, बीकानेर के सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की टंकी में डूबने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र में दूसारना गांव में हिमटसर निवासी हेतराम की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




