

Bikaner: पुनरासर नवयुवक मंडल द्वारा लगाया जाएगा सेवा शिविर, मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश होने पर किया गया सुंदरकांड पाठ

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पुनरासर नवयुवक मंडल तेलीवाडा चौक इस वर्ष 50वे वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। आज मंडल की ओर से बैठक आयोजित हुई जिसमे बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल हुए। और इस दौरान सुदरकांड पाठ किए गए।

पूनरासर नवयुवक मंडल के विष्णु व्यास ने बताया की हर साल की भांति इस साल भी 27/8/25 और 28/8/25 दो दिन रायसर गांव मे पूनरासर पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया जाएगा। सेवा शिविर में चाय और पकोड़ी की सेवा दी जाएगी। कमल रंगा ने बताया की आज बैठक के अलावा सुंदरकांड पाठ भी किए गए मंडल के गौरी शंकर ने बताया की बैठक मे बुलाकी दास व्यास( जिला एवं सत्र न्यायाधीश) चंद्र प्रकाश आचार्य, मनोज किराडू, गिरिराज,सुरेश आचार्य, राजेंद्र व्यास,श्याम सुंदर व्यास राजा बोहरा आदि उपस्थित थे।



