

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,कई दशकों से चल रहे रास्ते को कुछ लोगों द्वारा अचानक बंद किए जाने पर नोखा तहसील के जयसिंहदेसर मगरा निवासी खुमान सिंह ने बीकानेर जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर बंद किए गए मार्ग को वापस खुलवाने की मांग की है। परिवादी खुमान सिंह ने ज्ञापन देकर बताया है कि जयसिंहदेसर से कोलायत जाने वाली सड़क से अन्दर उसके खेत में जाने के लिये कच्चा रास्ता खसरा नम्बर 1079/8. 1081/7, 182/7, 1003/12 में से होकर गुजरता है जो कई दशकों से चला आ रहा है। उक्त रास्ते पर दोनों तरफ के खेतो की तारबंदी हो रखी है। उक्त रास्ते का उपयोग पिछले कई दशकों से पीछे के खेत के करीब 18 से 20 में काश्त करने वाले काश्तकारों का एकमात्र रास्ता है। खसरा नम्बर 1079/8, 1081/7, 182/7, 1083/12 में बने रास्ते के दोनो तरफ के खेतो की तारबंदी सभी काश्तकारों ने अपने रूपयो से की है।
परिवादी ने ज्ञापन के जरिए बताया है कि उक्त रास्ते को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है जिसके चलते काश्तकार अपनी ढाणियों पर नहीं जा सकते है। परिवादी ने ज्ञापन के जरिए बताया की उक्त बागियों में कई बुर्जुग, बीमार व गर्भवती महिलाएँ भी रिहायश कर रही है जिनको कभी भी रात्रि में भी अस्पताल आना जाना पड़ सकता है। रास्ता बंद करने से सभी काश्तकारों के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया तथा पानी नहीं पहुंचने से काश्तकार एवं पशु प्यासे मर रहे है।
इस पूरे मामले को लेकर परिवादी ने ज्ञापन देकर प्रशासन से अपील की है कि जयसिंहदेसर से कोलायत जाने वाली सडक से अन्दर उसके खेत में जाने के लिये कच्चा रास्ता खसरा नम्बर 1079/8. 1081/7, 182/7. 1083/12 में से होकर गुजरने वाला रास्ता जल्द से जल्द खुलवाया जाये ताकि सभी काश्तकार एवं बुर्जुग, बीमार व गर्भवती महिलाऐं को असुविधा ना हो।


