

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,ईसीबी कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के बीकानेर पधारने पर अपनी जायज मांगों के साथ मिलने हेतु कर रहे प्रयास एवं महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सद्बुद्धि हेतु भैरव मंदिन में की प्रार्थना

अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर में स्थापना वर्ष 1999 से श्रमआपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत अशैक्षणिक कार्मिकों पर शोषण का दौर लगातार चल रहा है।

वर्तमान में उक्त कार्मिकों के प्रतिवर्ष होने वाली 05 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि संबंधी स्वीकृति अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के बीओजी द्वारा वर्ष 2013 में सक्षम स्तर पर स्वीकृत होने के उपरांत भी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के वित्त नियंत्रक एवं कुलसचिव द्वारा मिलीभगत करके जानबुझकर रोक लगा दी गयी है।
जबकि वित्त नियंत्रक एवं कुलसचिव द्वारा महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में लगे अन्य कार्मिकों की सक्षम स्तर से अनुमोदित नियुक्ति नहीं होने के बावजूद भी मिलीभगत करके पूर्ण वेतनमान एवं अन्य परिलाभ दिये जा रहे है। जो कि राज्य सरकार के खजाने को मौटा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
वर्तमान में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री का दौरा बीकानेर में प्रस्तावित है जिनसे मिलने का समय लेने हेतु कार्मिकों द्वारा प्रयास किये जा रहे है एवं मुख्यमंत्री जी को बीकानेर पधारने पर इन सभी कार्मिकों की समस्याओ और महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के वित्त नियंत्रक एवं कुलसचिव द्वारा मिलीभगत करके जो राज्य सरकार के कोष को नुकसान पहुंचा रहे इससे भी अवगत कराया जायेगा।
आज महाविद्यालय के कार्मिकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्थित भैरव मन्दिर में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने हेतु प्रार्थना की गयी। ताकि ये शोषित एवं अल्पवेतनभागी अशैक्षणिक कार्मिकों की बीओजी में स्वीकृत 05 प्रतिशत की वेतनवृद्धि की वाजिब मांग को स्वीकार कर वेतनवृद्धि करें।
आज के इस कार्यकम में कर्मचारी अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महामंत्री दिनेश पारीक, सुरेन्द्र जाखड, रामस्वरूप, नरेन्द्र व्यास, उमाशंकर दवे, उदय व्यास, जसंवत सिंह भाटी, हरिश ओझा, ओमप्रकाश, मोहन पुरोहित आदि समस्त कार्मिकों ने भाग लिया गया ।
अध्यक्ष



