

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में गोचर भूमि पर हो रहे कथित कब्जों को लेकर स्याऊ बाबा सेवा समिति द्वारा जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि को ज्ञापन देकर अनाधिकृत कब्जों को रुकवाने की मांग की गई लेकिन ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने पर युवाओं ने कोडमदेसर भैरुनाथ के यहां भी ज्ञापन दिया। इस संबंध में रमेश पुरोहित ने बताया कि प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा है तो भक्तों द्वारा भैरुनाथ बाबा के यहां अर्जी लगाई गई है।

आपको बता दें नाल रोड स्थित डेहरु माता मंदिर व स्याऊ बाबा मंदिर के भूखंड पर कधित कब्जे को हटवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन आरोप है कि प्रशासन ना ही कोई कार्रवाई कर रहा है और ना ही उनकी बात को सुन रहा इसके बाद युवाओं ने भैरवनाथ बाबा को अपनी अर्जी देने पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में कैलाश पुरोहित, मिलन पुरोहित, रमेश पुरोहित, गिरधारी सूरा, मुनेश पुरोहित, अविनाश, कन्हैया लाल, मनोज, मोहित, बेकसा, राजा बाबू आदि शामिल रहे।




