HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे प्रदर्शनकारी और पुलिस हुई आमने-सामने,...

Bikaner: बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे प्रदर्शनकारी और पुलिस हुई आमने-सामने, पुलिस ने किया जमकर लाठीचार्ज

Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एकदिवसीय दौरे के दौरान बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आज  बीकानेर कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता खेजड़ी कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर लाल कूकणा के कर रहे थे।  प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए और देखते ही देखते मौके पर हंगामा हो गया। हंगामे के बीच पुलिस व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।

अचानक हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए जमकर लकी चार्ज किया। जानकारी के अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर लाल कूकना के चोटे आई है। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Ads

ताजा खबर