HomeबीकानेरBikaner: पुराना शहर मंडल द्वारा आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Bikaner: पुराना शहर मंडल द्वारा आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पुराना शहर मंडल द्वारा मण्डल अध्यक्ष आशा आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर शहर की जिला कार्यकारिणी में पुराना शहर मंडल के कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान करने पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और विशिष्ट अतिथि शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जे पी व्यास रहे।

बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल जी हर्ष, जिला मंत्री तरुण स्वामी, जिला संयोजक आई टी सेल सुशील आचार्य, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक घनश्याम कच्छावा तथा जिला कार्यकारिणी सदस्यों दुर्गा शंकर व्यास, दुर्गा शंकर आचार्य, गणेश व्यास, कमल आचार्य, सुमन जोशी, अरविन्द व्यास, अशोक तिवाड़ी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।कार्यक्रम के अंत में केदार जी अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य, मंडल पदाधिकारी, सदस्य, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता और मातृ शक्ति उपस्थित रही।

 

Ads

ताजा खबर