

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में दो बंदरों के उत्पात के चलते दहशत का माहौल बन गया था स्थानीय निवासियों के अनुसार बीते 5 दिनों से गंगाशहर व आसपास के क्षेत्रों में दो बंदरों का आतंक छाया रहा। बंदरों ने आज दो महिलाओं को काट लिया इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार आज वन विभाग की टीम ने दो बंदरों को पकड़ लिया जिसके बाद लोगों ने रहता की सांस ली।


