Bikaner:बीकानेर में हो रही है अनेक फिल्मों की शूटिंग,रणबीर -आलिया -विक्की कौशल के अलावा रेमो डिसूजा भी फ़िल्म यूनिट के साथ बीकाणा में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
HomeबीकानेरBikaner:बीकानेर में हो रही है अनेक फिल्मों की शूटिंग,रणबीर -आलिया -विक्की कौशल...

Bikaner:बीकानेर में हो रही है अनेक फिल्मों की शूटिंग,रणबीर -आलिया -विक्की कौशल के अलावा रेमो डिसूजा भी फ़िल्म यूनिट के साथ बीकाणा में

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है। अभिनेता रणबीर कपूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ बीकानेर में फ़िल्म ” लव एंड वॉर ” की शूटिंग के लिए आए हुए है। रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल भी आए है। फ़िल्म शूटिंग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए फ़िल्म शूट से कोई फोटो सामने नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर बीकानेर के जूनागढ़ किले सहित अनेक लोकेशन पर अगले कई दिनों तक शूटिंग करेंगे।

- Advertisement -Ads

भंसाली की फ़िल्म के अलावा डांस निर्देशक रेमो डिसूजा भी बीकानेर में एक गीत की शूटिंग करने के लिए अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ एक फ़िल्म यूनिट के साथ बीकानेर आए हुए है। रेमो ने कल करणी माता मंदिर जाकर दर्शन किए। कल रात से अनेक वीडियोज सोशल मीडिया पर बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले के बाहर खड़ी वैनीटी गाड़ियों के वायरल हो रहें है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर