HomeबीकानेरBikaner: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेंज आईजी गंभीर, पुलिस अधिकारियों...

Bikaner: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेंज आईजी गंभीर, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, जिले में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते सड़क पर सफर तय करने निकलने वाले कई लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। बीते एक साल में न केवल सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढा है बल्कि सड़क हादसे में लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। बीकानेर रेंज पुलिस महान निरीक्षक हेमंत कुमार शर्मा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विशेष रणनीति बनाई है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रेंज आईजी हेमंत शर्मा ने रेंज के चारों पुलिस अधिक्षकों को अहम निर्देश दिए हैं‌‌। रेंज आई जीने पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्त से कारवाई करने के निर्देश दिए हैं, पुलिस अधिकारियों द्वारा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस संबंध में रेंज आईजी ने एसपी, सीओ, SHO, ट्रैफिक पुलिस को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली, निर्देश जिले में अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थानों की ग्रिड मैपिंग कर कार्ययोजना तैयार करनी होंगी



ताजा खबर