

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,सियाना भैरव यात्रा के अवसर पर तनसुख मंडल सेवा समिति का सेवा शिविर आयोजत किया जाएगा नथानियों की सराय रंगो की गली नं 2 की तनसुख मंडल सेवा समिति ने सियाना भैरव यात्रा के दौरान एक भव्य सेवा आयोजन की घोषणा की है, जो 28 अगस्त 2025 को ऋषि पंचमी के अवसर पर हाड़ला प्याऊ पर होगा। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से लाभान्वित करना है। सेवा समिति की मोहित रंगा ने बताया की सेवा शिविर में भोजन सेवा में मटर पनीर, चिप्स, मिक्स अचार, रोटी और जलेबी दी जाएगी, पेय सेवा में ठंडा बादाम पिस्ता केसर युक्त मिल्क शेक और ठंडा जल व चिकित्सा सेवा में मेडिकल टीम की उपस्थित रहेगी।समिति की ओर से सभी भक्तों से अनुरोध है कि वे इस सेवा में सपरिवार पधारें और भैरव बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।


