HomeबीकानेरBikaner: कोतवाली थाना क्षेत्र में पानी के कुंड में डूबने से मासूम...

Bikaner: कोतवाली थाना क्षेत्र में पानी के कुंड में डूबने से मासूम की हुई दर्दनाक मौत

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भवन के कुंड में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई।यह दिल दहला देने वाली घटना गोगागेट स्थित दाधीच भवन में घटी। भवन में बने पानी के कुंड में डूबने से पांच वर्षीय मासूम लक्ष्य तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मासूम बच्चे के परिजनों को पहले यह शक हुआ कि बच्चे का अपहरण हो गया है। जिस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन उसमें फुटेज में बच्चा बाहर जाते नहीं दिखा।भवन की गहन तलाशी के बाद पुलिस ने भवन में बने पानी के कुंड को खाली करवाया इस दौरान कुंड में मासूम दिखाई दिया, तुरंत बच्चे को बाहर निकला गया और पीबीएम अस्पताल ले जया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



ताजा खबर