HomeबीकानेरBikaner: मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से...

Bikaner: मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से गाय की हुई दर्दनाक मौत

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में आज करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलनी चौराहे से आगे राजस्थान साहित्य अकादमी रोड पर बने ट्रांसफार्मर के पास एक गाय करंट की चपेट में आ गई जिसके चलते गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के चलते स्थानीय लोगों में निजी बिजली कंपनी के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि निजी बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। स्थानी लोगों का कहना है कि करंट के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



ताजा खबर