

आपणी हथाई Bikaner न्यूज़,बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ तहसील में स्थित पूनरासर में हर साल भरे जाने वाले मेले में जय श्री पूनरासर सेवा समिति,मोडा मंडल द्वारा लगातार 21 वर्ष से श्रद्धालुओ की सेवा की जा रही है। जय श्री पूनरासर सेवा समिति द्वारा पूनरासर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए मेले के दौरान महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है। समिति से जुड़े दिनेश जोशी ने बताया की कल शाम 5 बजे राम भवन के आगे से श्री पूनरासर सेवा समिति का जाता श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना होगा। श्री पूनरासर सेवा समिति द्वारा पूनरासर में सावित्री धर्मशाला के पास दो टावर वाली कोटडी में सेवा शिविर चलाया जाएगा।समिति द्वारा मेले में आए बाबा के भक्तों के लिए 28 से 30 अगस्त तक प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। समिति से जुड़े दिनेश जोशी, श्रीनारायण सारस्वत, शिवकुमार चूरा, बृज रतन बिन्नाणी, राम जी व्यास व किशन सर सहित सभी सेवादार कल रवाना होंगे।




