

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं अब ताजा मामला सोशल मीडिया पर बीकानेर जेल के नाम से वीडियो वायरल होने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 के दौरान 11 महीने बीकानेर जेल में कैदी रहे हरियाणा निवासी राममेहर उर्फ धोलू जाट द्वारा सोशल मीडिया पर बीकानेर जेल के अंदर का वीडियो डालने पर बीछवाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। वायरल वीडियो में हत्या के मामले में सजा काट चुका बंदी राममेहर उर्फ धोलू जाट जेल के भीतर के दृश्य दिखाता नजर आ रहा है। जेल में मोबाइल पहुंचना और वहां से वीडियो बनाकर बाहर लाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


