Bikaner: माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गौरव गाथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का 12 सितंबर को होगा आगाज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
HomeबीकानेरBikaner: माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गौरव गाथा सम्मान...

Bikaner: माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गौरव गाथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का 12 सितंबर को होगा आगाज

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक सामाजिक बंधुओं का सम्मान होगा व प्रदेशमर से 60 शख्सियतों का आतिथ्य रहेगा। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने वाले इस वृहद स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेशभर से माली-सैनी समाज के लगभग 60 दिग्गज शख्सियतों का आतिथ्य रहेगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बीकानेर जिले के दो हजार से अधिक लोगों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह का उद्देश्य यही है कि प्रेरक व्यक्तित्व का समाज सम्मान करे और समाज के अन्य बंधुओं को भी प्रेरणा मिले। समारोह हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है तथा चयन समिति द्वारा सम्मानित सदस्यों का चयन भी कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदन की अंतिम दिनांक 7 सितम्बर 2025 रहेगी।

- Advertisement -Ads

तीन श्रेणियों में होगा सम्मान

समाजसेवा रत्न श्रेणी में वे व्यक्ति व संस्थाएं शामिल होंगी जो समाज सेवा, मानव सेवा, पशु सेवा, आपदा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्थान में सक्रिय है। साथ ही वे संस्थाएं जो शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण और बेसहारा पशुओं की सेवा में कार्यरत हैं।

प्रतिभा रत्न श्रेणी में वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में 10वीं/12वीं में 75न से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं। कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर टॉपर। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी। महिलाएं व युवा जिन्होंने हैंडीक्राफ्ट, ब्यूटी पार्लर, डिजाइनिंग, कंप्यूटर शिक्षा आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल की है। वे व्यक्ति जो वर्तमान में सरकारी सेवाओं, डॉक्टरी, वकालत या अन्य पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज और देश का गौरव बढ़ाया है।

प्रेरणा रत्न श्रेणी में व्यापारी वर्ग के वे लोग जिन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर अपना व्यवसाय स्थापित कर सफलता हासिल की है। वे राजनीतिक प्रतिनिधि जो सक्रिय राजनीति में समाज की आवाज़ बने हैं। वकील, जज व प्रशासनिक अधिकारी जो समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया/सोशल मीडिया से जुड़े वे लोग जिन्होंने कठिन समय में समाज की बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और समाज का गौरव बढ़ाया। वे व्यक्तित्व जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से समाज को नई दिशा दी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर