

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की 3 राज गर्ल्स बटालियन की कैंडेट पूर्वी सेवग का दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया थल सैनिक कैप (AITSC) शिविर हेल्थ एंड हाईजीन कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। राजस्थान के चार एनसीसी समूह जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर के सैकड़ो कैडेट्स मे दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया थल सैनिक कैप लिए 91 कैडेट्स का चयन किया गया जिसमें लड़कियो की संख्या 40 है। बीकानेर की पूर्वी सेवग का इस कैंप में चयन होने पर उनके पिता भूपेश सेवग व माता जी जमुना देवी के साथ साथ शंकर बोहरा, नारायण बिस्सा ने पूर्वी के चयन होने पर शुभकामनाएं दी।


