

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,एस.बी.आई. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बीकानेर में आयोजित जूट कला उद्यमी प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जूट उत्पाद निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं विपणन के तरीकों की जानकारी प्रदान की गई।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया और भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित करने का संकल्प लिया।आरसेटी निदेशक श्री रूपेश शर्मा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि “स्वरोजगार की ओर उठाया गया यह कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जूट उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग से युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे।”आरसेटी बीकानेर निरंतर इसी प्रकार युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।




