

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के नया शहर थना क्षेत्र स्थित कोठारी हॉस्पिटल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां आग से झुलसे व्यक्ति काका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान अंत्योदय नगर निवासी नंदकिशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदकिशोर मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।


