

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला अधिवेशन सर गंगाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ।सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्जित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्टाफ ऑफिसर, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय श्री अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को छात्र हित विद्यालय हित देखते हुए कार्य करना चाहिए और अपनी मांगों को रखते हुए उनका समाधान भी बताना चाहिए जिससे उन्हें सरकार तक पहुंचाने में अधिकारियों को सुविधा रहे और वो अच्छे से लागू हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद श्री राम सिंह मीणा ने संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि आपका संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद जोशी ने अपने सेवाकाल के संस्मरण सुनाए और शिक्षकों से आह्वान किया कि आप छात्रहित और विद्यालय हित में कार्य करते रहे आपका कार्य स्वतः हो जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संरक्षक मनोज कश्यप ने सदस्य संख्या बढ़ने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार रामावत ने जिला स्तर पर संगठन के कार्यो की जानकारी दी।

सम्मेलन में श्रीमती जय श्री चौरसिया निर्मल कंवर बिंदु दूबे माया भाटी मुकेश कुमार दाधिच रामू सिंह अल्ताफ अहमद लोकेश कुमार नरेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए




