आपणी हथाई Bikaner न्यूज, राजस्थान में साइबर अपराधों को रोकने का दम भरने वाली प्रदेश की पुलिस का तो पता नही मगर बीकानेर जिलें में साईबर अपराधों को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ करने में लगभग नाकामयाब ही नजर आती है। शहर के बड़े हाई प्रोफाइल मामलों या बड़े स्कैम को छोड़ दे तो आम आदमी की सुनवाई या जांच तक ढंग से थानों में नही हो पाती उल्टा पीड़ित को खरी-खोटी भी सुनाने में वर्दीधारी पीछे नही रहते।con..
बरहाल ताजा मामला बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र का है जहां एक युवक के साथ साईबर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जोशीवाड़ा निवासी श्रवण जोशी (39) ने साईबर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके वाट्सएप्प नम्बर पर 7 जुलाई को एक अज्ञात नम्बर से मैरिज इन्विटेशन का मैसेज आया था,जिसे क्लिक करने के बाद उसकी सिम ब्लॉक हो गई और फ़ोन हैक हो गया।
उसके बाद उसके कैनरा बैंक के खाते से 8 जुलाई को 7 ट्रांजैक्शन में 98993 रुपये किसी अज्ञात ने निकाल लिए। बरहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। युवक श्रवण जोशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के 24 घण्टे बाद भी अभी तक कोई ऐसी कार्रवाई नही हुई है जिससे पैसे वापस आने की उम्मीद बंध सके।


