

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में जहरीले स्प्रे के दुष्प्रभाव के चलते किसान की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार किसान मघाराम खेत में मूंगफली की फसल पर स्प्रे का छिड़काव कर रहा था,जिसके चलते उसे स्प्रे चढ़ गया और मौत हो गयी। इस संबंध में मृतक के भाई जयमलसर निवासी करणाराम ने नाल थाना में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




