Bikaner: नहर में गिरा श्रमिक, पुलिस और SDRF की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
HomeबीकानेरBikaner: नहर में गिरा श्रमिक, पुलिस और SDRF की टीम चला...

Bikaner: नहर में गिरा श्रमिक, पुलिस और SDRF की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में छतरगढ़ के RD 550 के पास इंदिरा गांधी नहर पर तार खींचते श्रमिक नहर में गिर गया। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ के RD 550 के पास इंदिरा गांधी नहर पर सोलर प्लांट से विद्युत आपूर्ति को GSS से जोड़ने का काम चल रहा था इस श्रमिक कासिम काम करते हुए अचानक नहर में गिर गया। नहर में पानी का तेज बहाव होने की वजह से श्रमिक संभल नहीं पाया। फिलहाल मौके पर पुलिस और SDRF की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला कर श्रमिक को ढूंढ रही हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में सॉलर कम्पनी को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोलर कपनी बिना सुरक्षा मानकों के काम करवा रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर