

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के नोखा क्षेत्र में अचानक जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। घटना नोखा के उगमपुरा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार नोखा के उगमपुरा क्षेत्र में हनुमानजी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर अचानक जमीन धंस गई और सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया।अचानक हुई इस घटना के चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद प्रभावित क्षेत्र से आवागमन को बंद कर दिया गया। गनीमत यह रही की जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मार्क को बंद कर प्रशासन जांच में जुटा है।




