

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में बीते दिनों प्रशिक्षु जज के साथ हुई चैन स्नैचग की घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चंद दिनों बाद ही अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती देते हुए एक स्कूली छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ छीना झपटी कर बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए।सार्दुल स्कूल में दसवीं की छात्रा छुट्टी होने पर स्कूल से निकली ही थी कि स्कूल के आगे ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से तुरंत ही फरार हो गए।




