

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, ज्योतिष सम्राट स्वर्गीय अशोक थानवी की स्मृति में श्री अशोक थानवी परिवार एवं गुरु भाई परिवार द्वारा आयोजित वार्षिक दीपोत्सव ने भक्तों के दिलों में रोशनी की लहर दौड़ा दी। हर वर्ष की तरह इस बार भी 30 और 31 अक्टूबर को मां आशापुरा, माँ सच्चियाय एवं जाज्वाला मैया के मंदिर प्रांगण में सैकड़ों दीपकों की माला ने दिव्यता का अनोखा चित्र उकेरा।
गुरु परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर को सजाया। सैकड़ों दीपक जलाकर बनाई गई दीपमाला ने रात्रि को आगंतुक भक्तो का मन मोह लिया। इस दौरान गुरु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जो स्वर्गीय अशोक थानवी के आशीर्वाद और मातृशक्ति की कृपा के लिए नतमस्तक हुई।
आयोजन में ज्योतिषीय चर्चाओं, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती का भी आयोजन किया गया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
स्वर्गीय अशोक थानवी, जिन्हें ज्योतिष जगत में सम्राट के रूप में जाना जाता था, उनके शिष्यों और परिवार ने इस दीपोत्सव के माध्यम से उनकी शिक्षाओं को जीवंत रखने का संकल्प दोहराया.


