Homeक्राइमBikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की तस्करी का किया पर्दाफाश

Bikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की तस्करी का किया पर्दाफाश

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। बीकानेर के बीछवाल थाना पुलिस टीम ने एक निजी स्लीपर बस से चार देशी पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बीकानेर पुलिस कि यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमंत कुमार के निर्देशन पर की गई।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना पर इंदौर से बीकानेर आ रही राठौड़ ट्रेवल्स की स्लीपर बस (नंबर AR-11-B-5777) में अवैध हथियार लाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गंगानगर बाईपास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के पास बस की तलाशी ली।तलाशी के दौरान बस की सीटों के नीचे छिपाए गए चार देशी पिस्टल और 33 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई और आरोपी बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है‌।



ताजा खबर