HomeबीकानेरBikaner:विधायक जेठानंद व्यास ने लगातार तीसरे दिन की जनसुनवाई, समस्याओं का करवाएंगे...

Bikaner:विधायक जेठानंद व्यास ने लगातार तीसरे दिन की जनसुनवाई, समस्याओं का करवाएंगे संयुक्त सर्वे

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन जनसुनवाई की। विधायक श्री व्यास नगर निगम, बीकेएसएल तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बारहगुवाड़ चौक पहुंचे। जहां लगभग 3 घंटे आम जन की समस्याएं सुनी उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान सड़क, नाली, झूलते तार, पेयजल पाइपलाइन लीकेज सहित विभिन्न समस्याओं का सर्वे संबंधित विभाग के अधिकारियों और विधायक जनसुनवाई केंद्र के कार्मिकों के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिससे समस्याओं की वस्तुस्थिति की जानकारी मिल सके तथा इनका बेहतर निस्तारण हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं का फीडबैक ले रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह क्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों को आधिकारी पूर्ण गंभीरता से लें तथा इनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस दौरान मोतीलाल हर्ष, किशन चौधरी, आशा आचार्य, गोपाल आचार्य, ईश्वर महाराज, दमन छंगानी, भैरू रतन पुरोहित भगवान दास पुरोहित, हनुमान दास पुरोहित, मदन गोपाल पुरोहित, सत्यनारायण छंगाणी, मालचंद ओझा, किशन लाल ओझा, गोपाल जोशी, लालजी छंगाणी, शिवकुमार, चंद्रशेखर आचार्य राजेंद्र कुमार छंगाणी, गोकुलदास जोशी मौजूद रहे।



ताजा खबर