

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 3 से 9 नवंबर तक आयोजित हुई FTA वार्ता में ईको भारत के संस्थापक बीकानेर के सम्पत सारस्वत बामनवाली मौजूद रहे। संपत सारस्वत ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ FTA वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

इस आयोजन के दौरान न्यूज़ीलैंड के उद्योग चैंबर्स और समुदाय के प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं साथ ही इस दौरे को भारत-न्यूज़ीलैंड व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान ऑकलैंड के स्काई टॉवर से राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पर विशेष आयोजन आयोजित हुआ जिसमें हजारों भारतीयों संग “वंदे मातरम्” राष्ट्रीय गीत ने विदेशी धरती पर धूम मचाई।




