Bikaner: नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिस थानों की टीम ने एक साथ अलग अलग इलाकों में दी दबिश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeक्राइमBikaner: नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिस थानों...

Bikaner: नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिस थानों की टीम ने एक साथ अलग अलग इलाकों में दी दबिश

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आज एक बड़ी कार्रवाई की गई।पुलिस ने टीम बनाकर कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई  में 120 जवान, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की टीम शामिल रही। पुलिस ने जंभेश्वर नगर, भाटो का बास, प्रताप बस्ती क्षेत्र में घेरा डालकर पुलिस ने रेड मारी।

- Advertisement -Ads

एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में, 8 पुलिस थानों की टीम ने एक साथ अलग अलग इलाकों में दबिश दी, पुलिस ने  छापेमारी के दौरान दौरान 3 बाइक, एक स्कॉर्पियो और MD मादक पदार्थ सहित कैश बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर